उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नियमित परिचालकों (कंडक्टरों) की कमी को पूरा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध 216 रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। ये रिक्तियां अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली और सहारनपुर क्षेत्र में हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त इन पदों के लिए अन्य अर्ह योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं। विज्ञापित पदों पर चयन में उ.प्र. परिवहन निगम के मृतक कर्मचारियों पर आश्रित, सेनानिवृत कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के सेनानिवृत कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।