सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में ज्वांइट रजिस्ट्रार का 1 पद, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के 2 पद, कोर्ट ऑफिसर/सेक्शन ऑफिसर के 22 पद, प्राइवेट सेक्रेटरी के 17 पद, अकाउंट ऑफिसर के 13 पद, जूनियर अकाउंट ऑफिसर के 3 पद, केयरटेकर के 4 पद, हिंदी अनुवादक का 1 पद, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन असिस्टेंट का 1 पद, कोर्ट मास्टर/स्टैनोग्राफर ग्रेड 'सी' के 18 पद और स्टैनोग्राफर ग्रेड 'डी' के 14 पद शामिल हैं।
सभी पदों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इन पदों के लिए अधिकतम 56 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।