फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना में आए 1.25 लाख ऑफर, अभ्यर्थियों के लिए 12 अक्तूबर को खुला था पोर्टल

Sat, 19 Oct 2024 05:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल को 12 अक्तूबर को उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण के लिए खोला गया था। अब तक इसपर 250 शीर्ष कंपनियों ने पंजीकरण कराया है और कंपनियों द्वारा 1.25 लाख इंटर्नशिप ऑफर किए गए हैं।
 
विज्ञापन
इंटर्नशिप - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए समर्पित पोर्टल 12 अक्तूबर को शाम 5 बजे उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण के लिए लाइव हुआ था। सूत्रों के अनुसार कंपनियों ने पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत उम्मीदवारों के लिए अब तक 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसरों की सूची बनाई है।

विज्ञापन


शनिवार को मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब तक इस योजना के तहत 250 शीर्ष कंपनियों ने पंजीकरण कराया है और कंपनियों द्वारा 1.25 लाख इंटर्नशिप ऑफर किए गए हैं।

योजना के पायलट प्रोजेक्ट में उम्मीदवारों को 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करने की परिकल्पना की गई थी। इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होने वाली है। 21-24 वर्ष की आयु के लोग इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, जिसे कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा पोर्टल 'pminternship.mca.gov.in' के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत, एक इंटर्न को 12 महीने के लिए 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता और 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा। योजना के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत 800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2024 में घोषित इस योजना का उद्देश्य 12 महीने के लिए भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान करना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें