फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: इंस्पेक्टर और क्लर्क के पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर छावनी बोर्ड (मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस) में सैनिटरी इंस्पेक्टर और जूनियर क्लर्क के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता सैनिटरी इंस्पेक्टर के लिए 12वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता जो किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से प्राप्त की हो तथा क्लर्क के पदों के लिए स्नातक निर्धारित की गई है। इसके अलावा क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 12 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियुमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। सैनिटरी इंस्पेक्टर के लिए 5,910 से 20,200 रुपये तथा क्लर्क के पदों के लिए 10,300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 3200 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। कंप्यूटर परीक्षण केवल क्लर्क के पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। लिखित परीक्षा 15 जनवरी, 2015 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार फिरोजपुर छावनी बोर्ड की वेबसाइट http://www.cbfzr.org/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें