राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसआई भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर भी अपलोड कर दिए हैं। यह रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।