CISF Constable PET/PST प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे
अधिसूचना में कहा गया है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। पीईटी/ पीएसटी का दौर 26 अगस्त से 10 अक्तूबर, 2022 तक देश भर के 41 केंद्रों पर आयोजित किया जाना है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 1,149 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 10 फीसदी रिक्तियां भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
CISF Constable की चयन प्रक्रिया
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कॉन्स्टेबल फायर 2021 के आवेदकों में से बेहतरीन और योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।