फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर पर चले स्कूल हमारा' अभियान से घर बैठे पढ़ेंगे बच्चे

Thu, 16 Apr 2020 03:38 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए बच्चों को कोई परेशानी न हो इसके लिए हरियाणा सरकार ने एक कार्यक्रम को शुरू किया है। जिसके तहत सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और बच्चे लॉकडाउन के दौरन घर में ही बैठकर ही पढ़ाई को कर सकें। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने 'एजुसेट' के माध्यम से एक विशेष प्रोग्राम शुरू किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराणा ने यह बताया कि बच्चे घर से पढ़ सकें, इसके लिए विभाग द्वारा 'घर पर चले स्कूल हमारा' अभियान चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी जिले स्तर पर कर ली गई है। अजीत श्योराणा ने बताया कि टाटा स्काई पर यह 946 से 950, एयरटेल पर 437 से 439 और वीडियो कॉन पर 475 से 477 नंबर पर उपलब्ध होगा। वहीं सिटी केबल नेटवर्क पर इसे चैनल नंबर 296, 297, 298 और 299 पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


बता देें कि घर पर चले 'स्कूल हमारा अभियान' के तहत बच्चों के अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं। इन ग्रुप के माध्यम से छात्रों को विडियो क्लिप, एनसीआरटी लिंक, ई-बुक आदि भेजी जाएंगी। शिक्षा से संबंधित हर दिन नई अपडेट की जानकारी के लिए उम्मीदवार amarujala.com पर विजिट करते रहें।

ये भी पढ़ें -  CBSE Board 2020: सीबीएसई ने शुरू की छात्रों के लिए लाइव फिटनेस क्लास, यहां मिलेंगे सारे लिंक  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें - कोरोना वायरस की वजह से 157 करोड़ विद्यार्थियों की शिक्षा हुई प्रभावित - यूनेस्को

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें