अनंतिम उत्तर कुंजी कब जारी होगी?
परीक्षा के बाद, अनंतिम उत्तर कुंजी 30 अप्रैल, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और उम्मीदवार 02 मई, 2024 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
वे सभी उम्मीदवार जिन्हें जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) पदों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि संगठन 26 अप्रैल, 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र के पते का विवरण जारी करेगा। उम्मीदवारों को होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपने परीक्षा केंद्र के पते का विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।
Chandigarh JBT 2024: परीक्षा में जानें से पहले इन बातों का रखें ख्याल
- परीक्षा में जाने से पहले उम्मीदवार अपना एडमिड कार्ड जरूर लेके जाएं।
- परीक्षा हॉल में लाएं- सत्यापन के लिए एक वैध आईडी, रफ वर्क के लिए एक पेन और एक हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो।
- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिल्कुल न लाएं।
- एक फेस मास्क, दस्ताने, व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइज़र (50 मिलीलीटर), और एक पारदर्शी व्यक्तिगत पानी की बोतल ले जाएं और बैग या कीमती सामान ले जाने से बचें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और देर होने से बचें।
- उम्मीदवार स्वीकार्य फोटो पहचान प्रमाण- पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कॉलेज आईडी, या कर्मचारी आईडी कार्ड इनमें से कोई आईडी अपने साथ जरूर लाएं।
Chandigarh JBT Admit Card 2024 Out: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-chdeducation.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर जूनियर बेसिक टीचर के लिए डाउनलोड एडमिट कार्ड के संबंध में नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।