JSSC JPSTAACCE Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्राइमरी स्कूल प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JPSCTAACCE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 26001 रिक्तियों को भरना है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (कक्षा 01 से 05) के पद के लिए परीक्षा 27 अप्रैल को रांची, बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में स्थित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए पेपर 01 और पेपर 02 और 03 के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग हैं। पेपर 2 और पेपर 3 के लिए एडमिट कार्ड 29 अप्रैल से उपलब्ध होंगे।