केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली, ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी टीचर बनने के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। पहला पेपर उन आवेदकों के लिए होगा जो कक्षा 1-5 तक के अध्यापक बनना चाहते हैं। जिसकी शैक्षिक योग्यता 12वीं व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री है।
दूसरा पेपर उन आवेदकों के लिए होगा जो कक्षा 6-8 तक के अध्यापक बनना चाहते हैं। जिसकी शैक्षिक योग्यता स्नातक व बीएड/शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा निर्धारित की गई है। सीटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
दोनों पेपर की लिखित परीक्षा 22 फरवरी, 2015 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे जिसके लिए 150 अंक निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।