राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ का-ऑपरेटीव एजुकेशन एड मैनेजमेंट (रीसेम) ने राज्य कोऑपरेटिव बैंक और सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर कुल 613 को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल जारी रिक्तियों में राज्य कोऑपरेटिव बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के 6 पद, प्रबंधक के 21 पद, बैंकिंग सहायक के 33 पद और सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में प्रबंधक के 97 पद, बैंकिंग सहायक के 439 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 17 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर वरिष्ठ प्रबंधक को 15,000 रुपये, प्रबंधक और कंप्यूटर प्रोग्रामर को 11,100 रुपये और बैंकिंग सहायक को 6100 रपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।