फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC SSE Prelims: छत्तीसगढ़ एसएसई प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित मॉडल उत्तर जारी, अब रिजल्ट का इंतजार!

Wed, 12 Mar 2025 12:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC SSE Prelims Model Answer: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित मॉडल उत्तर देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC SSE Prelims: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। अब परीक्षा की ओएमआर शीट का मूल्यांकन इन्हीं संशोधित उत्तरों के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर संशोधित मॉडल उत्तर देख सकते हैं।

विज्ञापन




छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत 17 विभिन्न सेवाओं में कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 4 दिसंबर 2024 को जारी किया था। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल उत्तर और आपत्ति प्रक्रिया

परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों के मॉडल उत्तर 12 फरवरी 2025 को जारी किए गए थे। उम्मीदवारों को 13 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने और प्रमाण पत्र जमा करने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग को प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा की गई और उनकी सूक्ष्म जांच के बाद संशोधित मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं।

ओएमआर शीट का मूल्यांकन जल्द होगा शुरू

संशोधित उत्तर जारी होने के बाद अब ओएमआर शीट का मूल्यांकन इन्हीं उत्तरों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। संशोधित उत्तरों को आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें