CGPSC SO/CMO Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग/CGPSC ने साइंटिफिक ऑफिसर और कैजुअल्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परिक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....
CGPSC SO/CMO Admit Card: कब होगी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से साइंटिफिक ऑफिसर और कैजुअल्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CGPSC SO/CMO Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभागों में साइंटिफिक ऑफिसर और कैजुअल्टी ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
CGPSC SO/CMO Admit Card: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
CGPSC SO/CMO Admit Card: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।