जारी हो चुका है परीक्षा कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा या पीसीएस 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार से परीक्षा कार्यक्रम की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
दो पालियों में प्री परीक्षा
बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पालियों सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा 28 जिलों में होगी। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा से 10 दिन पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
Chhattisgarh PCS 2022 परीक्षा कार्यक्रम
सीजीपीएससी 12 फरवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन करेगा। सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 11-14 मई तक आयोजित की जाएगी। भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 189 पदों को भरना है।
Chhattisgarh PCS 2022 पात्रता मापदंड और शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा। राज्य के बाहर के आवेदकों के लिए 400 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।