फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL: दिल्ली, गुरुग्राम से लेकर जम्मू और झारखंड तक, पहले ही दिन कई केंद्रों पर रद्द हुई सीजीएल परीक्षा

Fri, 12 Sep 2025 03:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Postponement: पुनर्निधारित होने के बाद आज, 12 सितंबर से शुरू होने वाली सीजीएल परीक्षा को कई केंद्रों पर स्थगित कर दिया गया। दिल्ली, गुरुग्राम से लेकर जम्मू और झारखंड तक कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई।
 
विज्ञापन
SSC CGL Exam Cancelled - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2025: कर्मचारी चयन आयोग की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पुनर्निधारित होने के बाद आज, 12 सितंबर से फिर से शुरू हुई। पहली ही दिन परीक्षा कई केंद्रों पर रद्द कर दी गई। कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द होने का कारण तकनीकी बताया गया। वहीं, कुछ नोटिस में परीक्षा रद्द होने के कारणों का जिक्र नहीं किया गया।

विज्ञापन

28 लाख उम्मीदवारों ने किया है पंजीकरण

एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जानकारी के मुताबिक, एसएससी सीजीएल परीक्षा 12 सितंबर को देशभर के कई केंद्रों पर तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई। दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, जमशेदपुर, बोकारो और जम्मू समेत कई शहरों में परीक्षा प्रभावित हुई। नई तिथि जल्द घोषित होगी।
विज्ञापन

कहां-कहां रद्द हुई परीक्षा?


झारखंड (बोकारो, Tissa Technology):
  • पहले शिफ्ट में 66 उम्मीदवार तकनीकी कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए। इसके अलावा दूसरी और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी गई। आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

दिल्ली और गुरुग्राम (MM Public School, Gurugram व Bharti Vidya Niketan Public School, Delhi):

कोलकाता (Mind Matrix, Kalaberia):

जम्मू (Digital Computer Education):
 

एसएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

कानपुर का वीडियो वायरल

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि कानपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया। वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें