Central Coalfields Limited Recruitment 2022: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 139 जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी www.centralcoalfields.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और भर्ती के बारे में जानकारी कर सकते हैं। आवेदन पत्र 16 नवंबर से 06 दिसंबर 2022 तक जमा होंगे। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2022 विभिन्न पदों के लिए 139 रिक्तियों की घोषणा करते हुए रोजगार समाचार पत्र में भी अधिसूचना जारी की गई है।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक आवेदकों को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। सभी उम्मीदवार सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए स्वयं आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन चल रही है। आवेदन पत्र भरकर 06 दिसंबर 2022 तक कार्मिक / एनईई विभाग, दरभंगा हाउस, रांची - 834029 पर भेजना होगा।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों के पास 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट/डिग्री होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 31/10/2022 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी / पीएच उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 16-11-2022
- विधिवत भरे हुए आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तिथि 06-12-2 022
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
- चयन परीक्षा में कुल 100 अंक होंगे।
- लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी, जबकि प्रवीणता परीक्षा (Proficiency Test) 30 अंकों की होगी।
- उम्मीदवारों का चयन लिखित और प्रवीणता परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
| पद और श्रेणी |
न्यूनतम योग्यता |
पात्रता मापदंड |
चयन का तरीका |
| जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर (प्रशिक्षु) टी एंड एस ग्रेड - ई
|
दसवीं या समकक्ष |
कंपनी में तीन साल की सेवा के साथ मैट्रिकुलेट या समकक्ष प्रमाण पत्र रखने वाला कोई भी स्थायी कर्मचारी
|
कंप्यूटर के लिए कर्मचारी एप्टीट्यूड टेस्ट और प्रति मिनट 30 शब्दों की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए
|