फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Bank Recruitment 2022: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी के पदों पर भर्ती शुरू, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Fri, 11 Feb 2022 02:40 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Central Bank SO Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने कई रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रिक्तियां विशेषज्ञ अधिकारी के पदों के लिए हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारी युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Central Bank of India SO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग सेक्टर में नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने कई रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रिक्तियां विशेषज्ञ अधिकारी के पदों के लिए हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारी युवा आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) के एचआर डिपार्टमेंट की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी, वरिष्ठ प्रबंधक यानी सीनियर मैनेजर आईटी के पदों पर विशेषज्ञ अधिकारी (SO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते हुए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार सीबीआई एसओ भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने करना चाह रहे हैं, वे अब अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन हैं।  

सेंट्रल बैंक एसओ भर्ती 2022 प्रमुख जानकारी

पद नाम : स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) वरिष्ठ प्रबंधक सूचना प्रौद्योगिकी 

रिक्तियों की संख्या : 19 पद
 
  • ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि : 10 फरवरी, 2022
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 02 मार्च, 2022
  • परीक्षा के लिए बुलावा पत्र डाउनलोड करना : 17 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि : 27 मार्च, 2022

Central Bank SO अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 की अधिसूचना 10 फरवरी, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लें। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट  centralbankofindia.co.in पर सीबीआई एसओ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Central Bank एसओ भर्ती आवेदन शुल्क और वेतन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के पद के लिए आवेदन करने वाले शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये और जीएसटी तथा अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 850 रुपये+जीएसटी है। जबकि विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के पद पर चयन होने के उपरांत वेतन के तौर पर 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपये तक की तनख्वाह मिलेगी। 

Central Bank एसओ भर्ती योग्यता एवं पात्रता

सेंट्रल बैंक में सीनियर मैनेजर - आईटी के पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस / आईटी / ईसीई में इंजीनियरिंग स्नातक या एमसीए / एमएससी (आईटी) / एमएससी (कंप्यूटर विज्ञान) होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से अनिवार्य तौर पर सोलारिस/ यूनिक्स/ लिनक्स एडमिनिस्ट्रेशन में सर्टिफिकेट धारक होना चाहिए। 
 

Central Bank एसओ चयन प्रक्रिया

विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के पद के लिए चयन एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से होगा। ऑनलाइन टेस्ट में चिह्नित गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। 
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती आरक्षित पद

  • अनुसूचित जाति : 02
  • अनुसूचित जनजाति : 01
  • ओबीसी : 05
  • ईडब्ल्यूएस : 01
  • जनरल व अनारक्षित : 10 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें