CBI Recruitment पात्रता मापदंड
आयु सीमा : मुख्य प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि वरिष्ठ प्रबंधक पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 31 दिसंबर, 2022 को 35 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। CAIIB और उच्च योग्यता को वरीयता दी जाएगी।
CBI Recruitment आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती में आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों / महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
CBI Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती में चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।