फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Jobs: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स के लिए 1000 पदों पर भर्ती, 85 हजार से अधिक तक मासिक वेतन

Thu, 30 Jan 2025 07:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CBI Credit Officer Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 1000 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
CBI Recruitment 2025 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Central Bank of India Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।

भर्ती विवरण सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
कुल पद 1000
पद का नाम क्रेडिट ऑफिसर (मेनस्ट्रीम)
अधिसूचना जारी तिथि 30 जनवरी 2025
आवेदन अवधि 30 जनवरी से 20 फरवरी 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in.

विज्ञापन

CBI Credit Officer Vacancy 2025: पदों का वर्गवार वितरण

इस भर्ती के तहत कुल 1000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जो निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित हैं:
  • सामान्य (जनरल) - 450 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) - 150 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) - 75 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 270 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 100 पद
  • विकलांग (PwBD) - 40 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 30 नवंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी। यानी, उम्मीदवार का जन्म 30 नवंबर 1994 से पहले और 30 नवंबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55% अंक तय की गई है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए: ₹750 + जीएसटी
  • एससी, एसटी, विकलांग और महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹150 + जीएसटी
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:
  1. ऑनलाइन परीक्षा - इसमें विषय से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ बैंकिंग ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता और अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न होंगे।
  2. साक्षात्कार (इंटरव्यू) - ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 48,480 से लेकर 85,920 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें