फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Admit Card: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Thu, 30 Jan 2025 05:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk Admit Card 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। इसके साथ ही बैंक ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित की है।
 
विज्ञापन
SBI Clerk 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk Admit Card 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। बैंक ने जूनियर एसोसिएट पदों के लिए संभावित परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड की तारीख और परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

SBI Clerk Prelims Date: एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक 10 फरवरी, 2025 को बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जूनियर एसोसिएट की संभावित परीक्षा तिथियां 22 फरवरी, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च, 2025 हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथियां 22, 27, 28 फरवरी 2025 और 1 मार्च 2025 हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक 10 फरवरी 2025 तक बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयार रहें।"

SBI Clerk Exam Pattern: एसबीआई क्लर्क परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ परीक्षण शामिल होगा। यह परीक्षा एक घंटे तक चलेगी और इसमें तीन खंड होंगे: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। वस्तुनिष्ठ परीक्षणों में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंक मिलेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-चौथाई अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काट लिए जाएंगे। व्यक्तिगत परीक्षणों या कुल अंकों के लिए कोई न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित नहीं हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 13735 जूनियर एसोसिएट पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर को शुरू हुई और 7 जनवरी, 2025 को समाप्त हुई। एसबीआई क्लर्क प्री-ट्रेनिंग एडमिट कार्ड पिछले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था। 
विज्ञापन

SBI Clerk Prelims Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद, अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को करंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब फिर से पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें