सरकारी प्रतिष्ठानों और मंत्रालयों में दो साल तक नई नियुक्तियों पर पाबंदी लगाए जाने की अटकलों को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है।
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आदेश सरकार की ओर से नहीं निकाला गया है।
बुधवार को श्रम व रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय से पूछे गए सवाल के जवाब में हस्तक्षेप करते हुए राजनाथ ने कहा कि कोई असंवेदनशील सरकार ही इस तरह का निर्णय लेगी। यह सरकार सभी को रोजगार देना चाहती है।