फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDM Vacancy 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका, सीडीएम में मोटर ड्राइवर और एमटीएस समेत कई पदों पर भर्ती

Sun, 21 Jun 2026 05:41 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CDM Recruitment 2026: कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत सिविलियन मोटर ड्राइवर, कुक, मल्टी टास्किंग स्टाफ और स्टेनो ग्रेड-II समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CDM Vacancy 2026: भारतीय सेना के तहत संचालित सिकंदराबाद स्थित रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय (CDM) ने भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सिविलियन मोटर ड्राइवर, कुक, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और स्टेनो ग्रेड-II समेत कुल 8 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
पोस्ट का नाम पदों की संख्या वर्ग
नागरिक मोटर चालक (साधारण श्रेणी) 01 UR-01
कुक (Cook) 01 UR-01
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (कार्यालय एवं प्रशिक्षण) 05 UR-02, OBC-02, SC-01
स्टेनो ग्रेड-II 01 UR-01
कुल 08 -

कौन कर सकता है आवेदन?

सिविलियन मोटर ड्राइवर (साधारण श्रेणी): इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, उसके पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या संगठन से भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
कुक (Cook): उम्मीदवार के पास 12वीं पास योग्यता और संबंधित कार्य में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कुक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।

विज्ञापन

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (कार्यालय एवं प्रशिक्षण): इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं (मैट्रिक) पास होना आवश्यक है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है जो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।
स्टेनो ग्रेड-II: इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षण भी देना होगा, जिसमें 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का श्रुतलेख और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 मिनट या हिंदी में 65 मिनट का प्रतिलेखन शामिल है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

पोस्ट नाम 7वें सीपीसी वेतन स्तर वेतनमान (प्रति माह)
बहुकार्यकारी कर्मचारी (कार्यालय एवं प्रशिक्षण) स्तर-1 18,000 - 56,900
नागरिक मोटर चालक (साधारण श्रेणी) लेवल-2 19,900 - 63,200
पकाना (Cook) लेवल-2 19,900 - 63,200
स्टेनो ग्रेड-II स्तर-4 25,500 - 81,100

आवेदन भेजने का पता

कमांडेंट
कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (CDM)
सैनिकपुरी पोस्ट
सिकंदराबाद - 500094
तेलंगाना, भारत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें