फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

C-DAC Vacancy 2025: इंजीनियरिंग, पीएचडी धारकों के लिए मौका! सी-डैक में 646 पदों पर बंपर भर्ती; अभी करें आवेदन

Sat, 04 Oct 2025 12:19 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

C-DAC Recruitment 2025: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने प्रबंधक, प्रोजेक्ट सहायक और अन्य 646 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

C-DAC Vacancy 2025: उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (CDAC) ने मैनेजर, प्रोजेक्ट एसोसिएट और अन्य 646 पदों के लिए भर्ती 2025 निकाली है। इस भर्ती के लिए बीटेक/बीई, एमई/एमटेक, एमसीए, एम.फिल/पीएचडी डिग्रीधारी उम्मीदवार योग्य है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CDAC की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in के माध्यम से 20 अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बी.टेक/बी.ई, एम.ई/एम.टेक, एमसीए, एम.फिल/पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती की प्रत्येक पद (Manager, Project Associate व अन्य) के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य मापदंडों का विवरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

ऊपरी आयु सीमा प्रत्येक पद के लिए विस्तृत विज्ञापन में अलग-अलग निर्धारित की गई है। साथ ही, भारत सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग (PwD) और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

केंद्र का नाम कुल पद
बैंगलोर 110
चेन्नई 105
हैदराबाद 65
कोलकाता 06
मुंबई 12
नोएडा 173
पुणे 99
तिरुवनंतपुरम 54
सिने गुवाहाटी 22
कुल 646
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

सी-डैक भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की प्रारंभिक जांच शैक्षणिक रिकॉर्ड और आवेदन विवरण के आधार पर होगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा आयोजित की जा सकती है, जिसका निर्णय प्रबंधन द्वारा लिया जाएगा।

योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें प्रदर्शन को प्रमुख चयन मानदंड माना जाएगा। अंत में, चयनित उम्मीदवारों के आवेदन में दी गई सभी जानकारियों का मूल दस्तावेजों से सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें