फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCRH Vacancy 2025: सीसीआरएच ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, 15 से 18 दिसंबर को होगा एग्जाम

Sun, 07 Dec 2025 10:41 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CCRH Vacancy 2025: सीसीआरएच ने ग्रुप-ए, बी और सी भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 15 से 18 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CCRH: केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), नई दिल्ली ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों पर होने वाली आगामी भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यह पर्ची 6 दिसंबर 2025 को जारी की गई, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीसीआरएच भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 15 से 18 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान में दो अलग-अलग विज्ञापनों के माध्यम से कई पदों जैसे - अनुसंधान अधिकारी, तकनीकी एवं नर्सिंग कर्मी, प्रयोगशाला स्टाफ, प्रशासनिक पद और सहायक भूमिकाओं के लिए रिक्तियां शामिल हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इनमें सबसे ज्यादा पद अनुसंधान अधिकारी (होम्योपैथिक) के हैं, जिनकी संख्या 12 है और इनके लिए होम्योपैथी में एमडी जरूरी है। इसके अलावा अनुसंधान अधिकारी (एंडोक्राइन) के 1 पद के लिए प्राणीशास्त्र में पीजी या एम. फार्मा चाहिए, जबकि अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) के 1 पद हेतु पैथोलॉजी में एमडी की योग्यता मांगी गई है।

इसके साथ कुछ अन्य पद भी शामिल हैं, जैसे जूनियर लाइब्रेरियन, फार्मासिस्ट, एक्स-रे तकनीशियन, एलडीसी और ड्राइवर। इन पोस्टों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री, कंप्यूटर ज्ञान, टाइपिंग कौशल और जरूरत के अनुसार अनुभव की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CCRH Exam City Slip 2025: ऐसे डाउनोलड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले सीसीआरएच की आधिकारिक वेबसाइट ccrhindia.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” या “Latest Updates” सेक्शन खोलें।
  • वहां पर दिए गए लिंक “CCRH Exam City Intimation Slip 2025” पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या मांगी गई अन्य डिटेल दर्ज करें।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें