आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की रीति-रिवाज, स्थानीय बोलियां और कंप्यूटर का थोड़ा ज्ञान होना लाभदायक होगा।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। कुछ विशेष वर्गों को आयु में छूट दी गई है, जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक - इनके लिए अधिकतम आयु 50 साल है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें 100 रुपये परीक्षा शुल्क और 700 रुपये प्रसंस्करण शुल्क शामिल है। यदि कोई सुधार करना हो तो इसके लिए अलग से 100 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
उम्मीदवारों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसकी अवधि डेढ़ घंटे होगी और अन्य विवरण आयोग द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। इस पद के लिए उम्मीदवारों को 12,500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश सरकारी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “Patwari Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
- लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पता संबंधी जानकारी भरें।
- ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन की कॉपी और पेमेंट रसीद डाउनलोड करके अपने पास रख लें।