जानें आगे की प्रक्रिया
- दस्तावेज सत्यापन: अंतिम चरण में चुने गए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी कागजात जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो), और अनुभव पत्र (अगर मांगा गया हो) की मूल कॉपी दिखानी होगी।
- फाइनल मेरिट लिस्ट: सभी चरण पूरे होने के बाद, अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
इन पदों के लिए कैसे होता है चयन?
अधीक्षक पद की भर्ती कई चरणों में होती है। सबसे पहले टियर 1 परीक्षा होती है, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के सवाल आते हैं और यह शुरुआती छंटनी के लिए होती है। इसके बाद पास हुए उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा देते हैं, जो वर्णनात्मक (लिखित) होती है और खास तौर पर अधीक्षक पद के लिए बनाई जाती है।
फिर एक कौशल परीक्षा होती है, जिसमें टाइपिंग टेस्ट भी शामिल है। अंत में, चुने गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होता है, जहां उनके सभी मूल प्रमाणपत्र जांचे जाते हैं।