टियर-1 परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, टियर-1 परीक्षा जनवरी 2026 में दो दिनों में आयोजित की जाएगी।
10 जनवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक प्राइमरी टीचर (PRT), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट पदों की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय कैडर के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
11 जनवरी को वरिष्ठ और शिक्षण पदों की परीक्षा
11 जनवरी 2026 को सुबह की शिफ्ट (9:30 से 11:30 बजे) में असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों की परीक्षा होगी।
वहीं दोपहर की शिफ्ट (2:30 से 4:30 बजे) में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और अन्य विविध शिक्षण पदों के साथ-साथ लाइब्रेरियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I व II पदों की परीक्षा ली जाएगी।
एग्जाम सिटी और लॉग-इन से जुड़ी जरूरी जानकारी
सीबीएसई ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा शहर पहले ही आवंटित किया जा चुका है। अभ्यर्थियों को लॉग-इन के लिए उस रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करना होगा, जिसकी शुरुआत 2598 से होती है। आवेदन संख्या से लॉग-इन मान्य नहीं होगा।
बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा शहर बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी।
एडमिट कार्ड कब आएगा
परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य विवरण वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले सीबीएसई पोर्टल पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देख रहे हैं।