परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई सुपरिंटेंडेंट टियर-1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की ओएमआर आधारित परीक्षा होती है। इसमें कुल 450 अंकों के लिए 150 एमसीक्यू प्रकार पूछे जाएंगे। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे की होगी।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। टियर 1 परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी होगा।
कैसे होगा चयन?
सीबीएसई के तहत जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षकों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, वे इस प्रकार है:
- टियर 1 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
- टियर 2 अधीक्षक पदों के लिए टियर 2 परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (ओएमआर आधारित) और वर्णनात्मक (लिखित) परीक्षाएं शामिल होंगी।
- इसे बाद, टियर-1/टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति का है और अंतिम मेरिट सूची के लिए कोई अंक नहीं गिना जाएगा।