फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Jobs: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन की समय-सीमा नजदीक, इस दिन बंद हो जाएंगे पंजीकरण; तुरंत भरें फॉर्म

Thu, 27 Feb 2025 09:37 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Railway Group D Registration: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप-डी के 32 हजार से अधिक पदों की आवेदन विंडो बंद कर देगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 है। वहीं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 है।
विज्ञापन
RRB Railway Job 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Railway Group D Registration: रेलवे में ग्रुप डी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा बेहद नजदीक है। रेलवे भर्ती बोर्ड पंजीकरण विंडो 1 मार्च को बंद कर देगा। इसलिए उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in ) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी क्रिएट अकाउंट में भरी गई डिटेल्स और चुने गए रेलवे को बदल नहीं सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारत के कई रेलवे जोन में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ट्रैफिक और सिग्नल और दूरसंचार (S&T) जैसे विभागों में कुल 32,438 पदों को भरना है।

और भी पढ़ें:- RRB Group D Salary: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती में चयन होने पर कितना मिलेगा वेतन? जानें भत्ते समेत सभी विवरण
विज्ञापन

 

पात्रता मानदंड

आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
  1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र।  
  2. आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं।
  3. ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु सीमा में  छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक और एससी/एसटी/आल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

और भी पढ़ें:- RRB Group D Syllabus: ये है रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का सिलेबस, शुरू कर दें तैयारी; जानें चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in ) पर जाएं।
  • CEN 08/2024 भर्ती अधिसूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
  • अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • अपना पसंदीदा पद और क्षेत्र चुनें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई-चालान के माध्यम से करें।
  • अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें