फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Vacancy: सीबीएसई ग्रुप-ए, बी और सी पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; देखें एग्जाम डेट

Wed, 28 Jan 2026 06:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Recruitment 2025-26: सीबीएसई ने ग्रुप-ए, बी और सी पदों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अब इसे वेबसाइट से जल्दी डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Vacancy 2025-26: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप-ए, बी और सी के गैर-शिक्षण पदों के लिए सीबीएसई भर्ती 2025-26 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 28 जनवरी यानी आज से आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


सभी सफल पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

सीबीएसई भर्ती 2025-26 परीक्षा 31 जनवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जबकि 1 फरवरी 2026 को सिर्फ एक पाली (सुबह की) में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

31 जनवरी 2026 को परीक्षा में शामिल पद

  • असिस्टेंट सेक्रेटरी
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स)
  • असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग)
  • असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन)
  • अकाउंट्स ऑफिसर
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर
  • सुप्रीटेंडेंट

जरूरी दस्तावेज

एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवार से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना इन्हें ले जाने पर उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

CBSE Recruitment 2025-26: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in जाएं।
  • एडमिट कार्ड लिंक चुनें - "CBSE एडमिट कार्ड 2025-26 ग्रुप A, B, C पदों के लिए" लिंक पर क्लिक करें या भर्ती अनुभाग में जाएँ।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि भरें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही से भरें।
  • विवरण जमा करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।  

किसी भी सवाल या मदद के लिए उम्मीदवार कार्य समय के दौरान 011-24050353, 011-24050354 पर कॉल कर सकते हैं या drq2026@cbseshiksha.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें