आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- सहायक सचिव के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है, जबकि सहायक प्रोफेसर बनने के लिए 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है।
- लेखा अधिकारी के लिए वाणिज्य, अर्थशास्त्र या वित्त में स्नातक की डिग्री, या CA/ICWA/MBA होना जरूरी है।
- अधीक्षक पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।
- कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी बनने के लिए हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर के साथ अनुवाद डिप्लोमा या अनुभव होना चाहिए।
- जूनियर लेखाकार के लिए अकाउंटेंसी या कॉमर्स के साथ 12वीं पास और टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है।
- कनिष्ठ सहायक के लिए 12वीं पास और टाइपिंग स्पीड जरूरी है।
- इन योग्यताओं के आधार पर उम्मीदवार ही DRQ 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार की आयु निर्धारित अधिकतम सीमा के भीतर होनी चाहिए। सहायक सचिव और लेखा अधिकारी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। सहायक प्रोफेसर, अधीक्षक और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। जूनियर लेखाकार और कनिष्ठ सहायक के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है।