फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC Constable Driver: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 03 Dec 2025 01:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSBC Constable Driver Admit Card 2025: केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे प्रवेश पत्र हासिल करने का तरीका और संबंधित निर्देश जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police Driver Admit Card 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय समेत परीक्षा दिवस से संबंधित आवश्यक निर्देश शामिल हैं। परीक्षा के दिन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा, इसलिए इसे डाउनलोड करना और ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसलिए अभ्यर्थी इसे समय पर डाउनलोड कर प्रिंटआउट साथ रखना न भूलें। 

Trending Videos

CSBC Constable Driver Exam Date: 10 दिसंबर को एक ही पाली में होगी परीक्षा

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को राज्यभर के 15 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 9:30 पर रिपोर्ट करना होगा।
 
परीक्षा तिथि 10 दिसंबर, 2025
समय एकल पाली (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक)
रिपोर्टिंग सुबह 9.30 बजे

CSBC Constable Driver Exam Pattern: अच्छे से समझ लें परीक्षा का पैटर्न और अंकन योजना

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तीर्ण के लिए एक अंक दिया जायेगा। पेपर में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से 60 प्रश्न एवं यातायात से संबंधी विषयों से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

CSBC Constable Driver Admit Card Download: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको Bihar Police टैब में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें