Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
CBI Recruitment 2024: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अपने सपने को साकार करने का सुनहरा मौका है। दरअसल, सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार इस समयसीमा के भीतर आवेदन से चूक गए थे, उनके पास फॉर्म भरने का एक और मौका है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 27 मार्च, 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती की लिखित परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीबीआई भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।