क्या सीखना चाहिए
यदि आप अपने सबसे मुश्किल वक्त में निर्णय ले रहे हैं, तो स्वयं से यह सवाल भी पूछें कि यदि मैं अपने निर्णय में सफल होता हूं, तो इससे मुझे क्या सीखना चाहिए। अक्सर कई बार आप ऐसी परिस्थितियों में भी अहम फैसला लेते हैं, जो आपके भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही यह भी विचार करें कि दूसरे लोग आपकी सफलता और आपके निर्णय लेने की क्षमता से क्या सीख सकते हैं, ताकि उनके लिए भी बुरे वक्त में निर्णय लेना आसान हो।
भविष्य के लिए तैयार करेगा
जब भी आप अनिश्चित समय में कोई अहम फैसला लेते हैं, तो कहीं न कहीं झिझक महसूस करते हैं कि जो फैसला ले रहे हैं क्या वह वाकई आपके लिए लाभकारी होगा। हालांकि मन में यह ख्याल आना लाजिमी है, लेकिन इससे इतर यह भी सोचंे कि भविष्य में आप जब भी कोई बड़ा निर्णय लेंगे, तो यह मुश्किल समय में आपको धीरज के साथ निर्णय लेने के लिए तैयार करेगा। साथ ही यह अपनी क्षमताओं के बारे में जानने का अवसर देगा। जहां आप अत्यधिक दबाव के बीच में लचीले फैसले लेने के लिए सहज महसूस करेंगे।
जल्दबाजी तो नहीं कर रहे
यदि आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो यह विचार कर लें कि आप जल्दबाजी तो नहीं कर रहे। एक सही निर्णय लेने के लिए आप अपनी बात अपने साथी और परिवारजनों को बताएं और उनकी राय को तवज्जो दें। इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे।