फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC 2024: राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती परीक्षा फॉर्म में त्रुटियों को संशोधन करने का अवसर, आठ से 14 मई तक मौका

Wed, 07 May 2025 07:23 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Deputy Jailer Exam 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों को 8 से 14 मई तक ऑनलाइन संशोधन का मौका दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Deputy Jailer Exam 2024 Correction: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित डिप्टी जेलर परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आरपीएससी ने परीक्षा फॉर्म में त्रुटियों को ठीक करने के लिए 8 मई से 14 मई 2025 तक ऑनलाइन संशोधन की सुविधा प्रदान की है। यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए खासतौर पर अहम है, जिन्होंने जल्दबाजी में आवेदन करते समय कोई गलती कर दी थी।

विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर बाकी सभी जानकारी ऑनलाइन संशोधित की जा सकती है। ये संशोधन सिर्फ आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। ऑफलाइन माध्यम से किसी भी तरह का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

13 जुलाई को होगी परीक्षा

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। इस परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है।

संशोधन की प्रक्रिया और शुल्क

ऑनलाइन संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसे ई-मित्र या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी को SSO ID से लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर ‘माय रिक्रूटमेंट सेक्शन’ के अंतर्गत संबंधित परीक्षा का चयन करना होगा। कोई तकनीकी समस्या हो तो अभ्यर्थी ईमेल (recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in) या फोन नंबर 9352323625 / 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

बिना योग्यता आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन विड्रो

निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अथवा अनुभव धारित नहीं होने के उपरांत भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के अंतर्गत एवं आयोग की आगामी भर्ती प्रक्रिया से वंचित करने की कार्यवाही की जा सकती है। अतः ऐसे अभ्यर्थी भी उक्त अवधि के दौरान अपना ऑनलाइन आवेदन वापस ले सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विड्रो बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन वापस लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें