फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2022 : CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अभी नौकरी पाने के लिए और तीन टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Mon, 11 Apr 2022 02:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NTPC भर्ती के CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 की तारीखों का इंतजार है। इस भर्ती के जरिये कुल 35,277 रिक्त पदों को भरा जाना है।
 
विज्ञापन
RRB NTPC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 का एडीशनल रिजल्ट जारी कर दिया है। RRB द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी इसके CBT 2 की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। 35,277 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के CBT 2 में अब कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुण यूनिक रोल नंबर वाले अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। रेलवे द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक CBT 2 का आयोजन जोन वाइज किया जाएगा और हर पे लेवल के लिए अलग अलग परीक्षा आयोजित होगी। RRB ने परीक्षा की तारीखों को लेकर यह बताया है कि पे लेवल 6 के पदों के लिए CBT 2 का आयोजन मई 2022 में किया जाएगा और इसके बाद उचित गैप देकर बाकी पे लेवल के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

अभी और 3 टेस्ट्स में होना होगा शामिल :

इस भर्ती के CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी। दरअसल इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 4 चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसलिए जो अभ्यर्थी CBT 1  में सफल हुए हैं उन्हें अभी 3 और टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। जो अभ्यर्थी CBT 2 में सफल होंगे, उन्हें पदों की जरूरत के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा। 

हर चरण में कितने अभ्यर्थी होंगे पास :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन CBT 1, CBT 2, स्किल टेस्ट (टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) और DV/मेडिकल के आधार पर किया जाना है। रेलवे द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक CBT 1 में कुल पदों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, CBT 2 में कुल पदों की संख्या के आठ गुना अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए सफल घोषित किया जा सकता है। इन सभी टेस्ट्स के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कुल पदों की संख्या के बराबर होगी।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें