भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। इसी बीच रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दअरसल RRB ने एक नया शुद्धिपत्र जारी करके इस भर्ती के नोटिफिकेशन में कई अहम बदलाव किए हैं। ग्रुप D की इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए इसी साल जुलाई महीने से परीक्षा आयोजित की जा सकती है। बोर्ड ने हाल ही में इस भर्ती में कुछ और बदलाव भी किये थे और इसके लिए 2 CBT आयोजित करने की बात कही थी। हालांकि अभ्यर्थियों के विरोध के बाद RRB ने यह फैसला वापस ले लिया था और अब इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए एक ही CBT का आयोजन किया जाएगा। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
DV में बुलाये जाएंगे कितने अभ्यर्थी :
RRB द्वारा जारी किए गए शुद्धिपत्र के मुताबिक इसके नोटिफिकेशन में एक अहम बदलाव यह भी किया गया है कि इसके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में अब कम अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। दरअसल ग्रुप D भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके DV में कुल रिक्तियों की संख्या के 1.05 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था। वहीं, रेलवे द्वारा जारी किये गए नए नोटिस के मुताबिक अब इसके DV में कुल रिक्तियों की संख्या के बराबर अभ्यर्थियों को ही बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं।
बाकी चरणों में कितने अभ्यर्थी किये जायेंगे सफल घोषित :
ग्रुप D की इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और फिर अन्य टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन रिक्तियों की संख्या को देखते हुए इनमें से अधिकतर अभ्यर्थियों को CBT के बाद ही बाहर कर दिया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रेलवे, PET के लिए कुल पदों के 3 गुना अभ्यर्थियों को बुला सकता है। इसलिए रेलवे इस परीक्षा में कुल मौजूद 1.03 लाख पदों के 3 गुना यानी लगभग 3.09 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकता है। हालांकि, रेलवे अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करके इस संख्या को कम या अधिक भी कर सकता है। PET के बाद DV के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ऊपर दी गई है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।