फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: क्या CUET में सभी उम्र के छात्र ले सकते हैं हिस्सा या लागू होगा कोई दूसरा नियम, जानें यहाँ

Thu, 14 Apr 2022 01:58 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अप्रैल से कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन जुलाई की शुरुआत में किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
CUET - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की व्यवस्था लागू कर दी गई है। CUET का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाना है और इसी टेस्ट के आधार पर अब देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। NTA ने CUET 2022 के लिएआवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अप्रैल 2022 से कर दी है। इच्छुक छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए 6 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। CUET 2022 में हिस्सा लेने कीइच्छा रखने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसके संबंध में पूरी जानकारी देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैंतो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठेइस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट केलिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप  CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

किस उम्र सीमा तक के अभ्यर्थी ले सकते हैं हिस्सा :

देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब छात्रों को एडमिशन लेने के लिए CUET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों के मन मे यह प्रश्न बार बार आ रहा है किCUET में किस उम्र सीमा तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों के इस सवाल का जवाब NTA ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दे दिया है। दरअसल CUET 2022 के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटॉफिकेशन के मुताबिक इसमें किसी भी उम्र सीमा के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि छात्रों को जिस विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना है और उस विश्वविद्यालय द्वारा उम्र सीमा को लेकर अगर कोई नियम बनाये गए हैं तो फिर छात्रों को उस नियम पर खरा उतरना होगा।

कब होगी परीक्षा :

CUET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। NTA छात्रों को उनकी परीक्षा कीतारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दे सकती है। वहीं, छात्रों को उनके एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और इसमें छात्रों से ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रतियोगीपरीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीटतैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें