Cabinet Secretariat Vacancy: रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी फील्ड ऑफिसर के कुल 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के 80 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन के 80 पद शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मदवारों का चयन गेट परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अगला चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा। अंत में मेडिकल जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। नियुक्ति होने पर लेवल-7 के तहत 95,000 तक वेतनमान दिया जाएगा। विस्तृत विवरण के लिए रोजगार समाचार के 21-27 सितंबर के संस्करण में या आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in. पर अधिसूचना देखें।