फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में निकलने वाली है बंपर बहाली, कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर होनी हैं भर्तियां, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Tue, 19 Apr 2022 12:41 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी भर्तियों का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल समेत कईपदों पर भर्ती की जानी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी की गई सूचनाओं के मुताबिक राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही लिपिक लेखा एवंगोपनीय सहायक के 243 पदों, कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 693 पदों, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 3 पदों तथा उपनिरीक्षक नागरिकपुलिस के 829 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों से संबंधित अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस FREE UP GK Special PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कहाँ तक पहुँची है बात :

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती का अभ्यर्थी सबसे अधिक इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इस भर्ती में रिक्तियों कीसंख्या अन्य भर्तियों की तुलना में काफी अधिक है। इसलिए अभ्यर्थियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसके आयोजन के लिए UPPBPB जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयनकर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के  मुताबिक आयोग इस भर्ती के लिए जून 2022 में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और अक्टूबर में लिखित परीक्षा तथा दिसंबर में इसकी PET आयोजित कर सकती है। हालांकि, UPPBPB ने इन तारीखों की अभी पुष्टि नहीं कि है। इसलिए अभ्यर्थियों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी चाहिए।

अन्य भर्तियो को लेकर क्या है अपडेट :

UPPBPB द्वारा जारी किए गए भर्तियों के विवरण के मुताबिक राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों के अलावा लिपिक लेखा एवं गोपनीय सहायक के 243पदों पर होने वाली भर्ती के आयोजन लिए भी इस वक्त परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा राज्य में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 693 पदों पर होनेवाली भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन हो चुका है तथा आगे की कार्यवाही चल रही है। इन पदों के अलावा कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 3 पदों तथा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए भी कार्यवाही प्रचलित है और अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

जानिए कब से शुरू होगी परीक्षा

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें