फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTSC Staff Nurse: बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 11389 पदों पर होगा चयन; जानें उत्तीर्ण अंक

Thu, 11 Dec 2025 03:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BTSC Staff Nurse Result 2025 OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 11,389 पदों पर चयन किया जाएगा। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं और अगला चरण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
Bihar BTSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSSC Staff Nurse Result 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे चरण में में शामिल होना होगा।

विज्ञापन


रिजल्ट उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम लिंक के माध्यम से स्कोर कार्ड प्राप्त अंक और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण प्राप्त किए जा सकते हैं।

पास होने के लिए जरूरी अंक

बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती में पास होने के लिए हर श्रेणी के लिए अलग न्यूनतम अंक तय हैं। सामान्य वर्ग को 40%, OBC को 36.5%, EBC को 34%, जबकि एससी-एसटी, महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% अंक लाना जरूरी है।

कब हुई परीक्षा?

स्टाफ नर्स परीक्षा 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए और हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। सवालों में सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणित और नर्सिंग विषय शामिल थे। खास बात यह रही कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कार्य अनुभव—दोनों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और अनुभव के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयन के अंक इस प्रकार जोड़े जाएंगे:

लिखित परीक्षा (CBT): 75 अंक

  • CBT में प्राप्त प्रतिशत अंकों को 0.75 से गुणा किया जाएगा।

कार्य अनुभव: 25 अंक

  • बिहार सरकार के स्वास्थ्य केंद्रों में संविदात्मक कार्य के प्रत्येक वर्ष के लिए 5 अंक मिलेंगे।
  • अधिकतम 25 अंक तक ही जोड़े जाएंगे।

इसी कुल 100 अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

BTSC Staff Nurse Result 2025: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • आप बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध "बीटीएससी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब सीबीटी में प्राप्त अंकों को देखने के लिए परिणाम या स्कोर कार्ड सेक्शन खोलें।
  • बीटीएससी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें