251 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी हुई रद्द
ESIC नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया में कुल 3,032 उम्मीदवारों ने विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरा था। लेकिन दस्तावेज़ों की अंतिम जांच के बाद 251 उम्मीदवार अयोग्य पाए गए, जिनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। इस छंटनी के बाद ही अंतिम रूप से पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई।
ESIC Nursing Officer Result: ऐसे देखें फाइनल रिजल्ट
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "What’s New" सेक्शन में जाएं।
- "ESIC Nursing Officer Final Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुलेगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
- अपना रोल नंबर PDF में सर्च करें।
- चाहें तो भविष्य के लिए PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।