कौन कर सकता है आवेदन?
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर (HM) पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है।
- वर्क इंस्पेक्टर: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/समकक्ष संस्थान से कक्षा 10वीं पास होने चाहिए और आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में प्रशिक्षण पूरा किया होना चाहिए।
- डेंटल हाइजीनिस्ट: 12वीं (जीवविज्ञान विषय) पास और डेंटल हाइजीनिस्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा धारक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- हॉस्टल मैनेजर: उम्मीदवार के पास बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन या स्नातक स्तर की डिग्री और होटल मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।
इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार निर्धारित है: सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला/पुरुष) के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी (महिला/पुरुष) के लिए 42 वर्ष।
चयन प्रक्रिया और वेतन
बीटीएससी भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।
चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को पदों के अनुसार सेवा दी जाएगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
बिहार तकनीकी सेवा आयोग के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्नलिखित चरणों में किया जा सकता है:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।