शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा हिन्दी और अंग्रेजी में शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर में दक्षता आवश्यक है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा विवरण
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए 40 हजार से अधिक आवेदनों के मिलने पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगर आवेदन और भी अधिक हुए तो यह परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जा सकती है। विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित होने की स्थिति में परिणाम नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत जारी किए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी और भाषा का माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी होगा। यदि हिन्दी और अंग्रेजी प्रश्नपत्रों में कोई भिन्नता होगी, तो अंग्रेजी प्रश्नपत्र ही मान्य माना जाएगा।
लिखित परीक्षा के आधार पर, उपलब्ध रिक्तियों के पांच गुणा संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट के लिए किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो जन्म तिथि के आधार पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में ऊपर रखा जाएगा।
लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक
इस भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए न्यूनतम अंक वर्गवार निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 34 प्रतिशत, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 32 प्रतिशत, महिला वर्ग के लिए 32 प्रतिशत और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 32 प्रतिशत तय किए गए हैं।
आवेदन शुल्क
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं।