फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC Vacancy 2025: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की सभी शर्तें

Fri, 10 Oct 2025 03:50 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC Sports Coach Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धियों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्पोर्ट्स ट्रेनर (क्रीड़ा प्रशिक्षक) के 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट  bssc.bihar.gov.in के माध्यम से पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
वर्ग रिक्तियों की संख्या
निष्कपट (सामान्य) 152
अनुसूचित जाति (SC) 61
अनुसूचित जनजाति (ST) 04
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 68
पिछड़ा वर्ग (BC) 45
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 11
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 38
कुल 379

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।

तकनीकी योग्यता

  • उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक संस्था से स्पोर्ट्स कोचिंग (Sports Coaching) में डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।
  • नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS), भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित।
  • लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर।
  • केन्द्रीय खेल विश्वविद्यालय।
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त किसी खेल विश्वविद्यालय या बिहार विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता।

खेल उपलब्धि (Sports Achievement)

उम्मीदवार ने इनमें से कोई एक उपलब्धि हासिल की हो:
  • किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, विश्व या एशियाई चैंपियनशिप जैसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो।
  • अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय/ जूनियर/राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कम से कम 2 बार भाग लिया हो।
  • अंतर-सेवा प्रतियोगिता/अखिल भारतीय पुलिस खेल/अंतर रेलवे चैंपियनशिप में कम से कम 3 बार भाग लिया हो।
विज्ञापन

श्रेणीवार देखें आयु सीमा

कोटि अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (पुरुष) 37 वर्ष
पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) 40 वर्ष
अनारक्षित (महिला) 40 वर्ष
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) 42 वर्ष
सभी कोटि के दिव्यांग अभ्यर्थी उपर्युक्त कोटिवार अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब “New Registration” पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरें।
  • इसके बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें और अपनी पूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  • अब फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार फीस ऑनलाइन माध्यम से भरें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें