कुल 52784 उम्मीदवारों ने कट ऑफ के अनुसार मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए न्यूनतम कट ऑफ के अनुसार उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची भी अपलोड की जाएगी। BSSC मुख्य परीक्षा का आयोजन पिछले साल 25 दिसंबर को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 12,041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ये पद क्लर्क से लेकर फॉरेस्ट गार्ड आदि तक हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: मार्च के महीने में आपको मिलेंगी ये नौकरियां, जानिए इनके बारे में
ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ebsite bssc.bih.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
अभ्यर्थी पीडीएफ में Ctrl+F के जरिए अपना रोल नंबर खोज सकते हैं और रिजल्ट देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक