फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC: मुख्य परीक्षा स्थगित, अब 13 दिसंबर को होगी परीक्षा, जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

Wed, 28 Oct 2020 11:42 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन
विज्ञापन

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (Bihar Staff Selection Commission –BSSC) ने इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2014 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 29 नवंबर, 2020 को होनी थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए 13 दिसंबर, 2020 की तिथि निर्धारित की गई है। आयोग ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी की है। अधिसूचना पढ़ने के लिए खबर में आगे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।  

विज्ञापन


बता दें कि बीएसएससी 1st इंटर स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2018 में 8,9 और 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 14 फरवरी, 2020 को घोषित किया गया था। कुल 63739 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया था।

मुख्य जानकारी-
  • ये भर्तियां एलडीसी, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य पदों पर होने वाली हैं।
  • इसके माध्यम से 12,140 पद भरे जाएंगे।
BSSC इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा 2014 का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से एक महीने पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें