बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक छात्रों के लिए IBPS एक सुनहरा मौका लेकर आया है। IBPS ने क्लर्क पोस्ट के लिए 2557 पदों पर भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से पुनः शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र 6 नवंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। IBPS क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा दिसंबर माह में होगी। वहीं मेंस की परीक्षा जनवरी माह में होगी। इतने कम समय में पूरी तैयारी करना छात्रों के लिए एक बड़ा चैलेंज है।
बैंकिग सेक्टर में काम करना लगभग सारे छात्रों का सपना होता है। इस बार प्रीलिम्स की परीक्षा के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। छात्रों को इसकी बेहतर तैयारी के लिए हर बार से कुछ अलग योजना बनानी होगी। इसी संदर्भ में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से प्रीलिम्स की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं।
IBPS Clerk Exam 2020 प्रीलिम्स की तैयारी के लिए टिप्स
1. पूरे सिलेबस को समझें
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को क्रैक करने के लिए शुरुआत से ही आपको सिलेबस पर ध्यान देना होगा। सबसे पहले आपको पूरे सिलेबस को अच्छे से पढ़ना और समझना होगा। इससे आपको यह अनुमान हो जाएगा कि कौन से टॉपिक पर आपको ज्यादा फोकस करना है।
2. टाइम मैनेजमेंट
IBPS क्लर्क परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना। जब आप सिलेबस को अच्छे से समझ लेते हैं तो आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि कौन से विषय को कितना समय देना है। इसके बाद ही आप पढ़ाई करना शूरू करें। वहीं परीक्षा के सही पैटर्न को समझ कर अपनी स्पीड सही करने का प्रयास करें। बता दें कि प्रीलिम्स की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए आपको सिर्फ 60 मिनट का समय मिलता है। इतने समय में सभी प्रश्नों को सॉल्व करने की क्षमता बनानी होगी।
3. न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन पर विशेष ध्यान दें
वैसे तो इस परीक्षा में 3 विषय - इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग होते हैं। लेकिन छात्रों को सबसे ज्यादा डर न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन में होता है। इस सेक्शन से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए आपके पास 20 मिनट का ही समय होता है। आपको इस विषय पर कमांड बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी।
4. सही स्टडी मैटेरियल का चयन
अक्सर छात्र परीक्षा को लेकर इतने नर्वस हो जाते हैं कि वो यह नहीं विचार कर पाते कि उन्हें पढ़ना कैसे है। इस चक्कर में कई सारे किताबों और नोट्स की मदद लेने लगते हैं। लेकिन मैं यहां सुझाव देना चाहूंगा कि आप कम से कम किताबों की मदद लें। सही स्टडी मैटेरियल का चुनाव करें। जैसे न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन के लिए आप NCERT की किताबों से पढ़ें। इससे आपके बेसिक टॉपिक बहुत अच्छे से तैयार हो जाएंगे।
5. प्रैक्टिस करें
जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा में 100 प्रश्नों को महज 60 मिनट में सॉल्व करना होता है। यदि आप बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। खास कर न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग सेक्शन में।
6. पुराने पेपर सॉल्व करें
प्रैक्टिस के लिए सबसे सही साधन पुराने पेपर को सॉल्व करना है। आपको विगत कुछ वर्षों के पेपर इकट्ठा करने होंगे और उन्हें नियमित अभ्यास करना होगा। पुराने पेपर सॉल्व करने से आप अपनी स्पीड सही कर सकते हैं, आपको परीक्षा के सही पैटर्न का अनुमान लग जाएगा साथ ही प्रश्नों के लेवल के बारे में भी समझना आसान हो जाएगा। यह ट्रिक बहुत कारगर साबित होती है।
7. खुद से नोट्स बनाएं
IBPS क्लर्क जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए आपको भीड़ से अलग काम करना होगा। जब भी आप पढ़ाई करें या प्रैक्टिस करें तो नोट्स जरूर बनाएं। नोट्स बनाने से आपको रोजाना पढ़ी हुई चीजों का ब्योरा एक जगह मिल जाएगा। साथ ही आप अपने विषयवार कमजोरी और तैयारी का आकलन भी कर पाएंगे। वहीं आपको परीक्षा से ठीक पहले सारे सिलेबस के नोट्स तैयार मिलेंगे, जिससे आप रिवीजन कर सकते हैं।
इन्हीं कुछ बातों का ध्यान रखकर आप कम समय में बेहतर तैयारी कर सकते हैं। आपकी तैयारी को और बेहतर बनाने में मदद www.safalta.com करेगा। यहां के 45 दिन के स्पेशल क्रैश कोर्स में आपको लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज मिलेंगी, और आपको बेस्ट अनुभवी टीचरों का साथ भी मिलेगा। प्रीलिम्स की तैयारी आप सिर्फ 999 रुपए में कर सकतें हैं। इस कोर्स में आपको 120 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज और 70 से अधिक पीडीएफ नोट्स भी मिलेंगे। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/2Tu3fSA और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://bit.ly/2TtydtO