शैक्षिक योग्यता- आयु सीमा
उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
इस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 540 रुपये
- एससी / एसटी / दिव्यांग: 135 रुपये
क्वालिफाइंग मार्क्स (Minimum Qualifying Marks)
क्वालिफाइंग मार्क्स की बात करें तो BSSC लैब असिस्टेंट भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हता प्रतिशत अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 40% अंक न्यूनतम जरूरी हैं। पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 36.5% तय की गई है, जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग र अनुसूचित जाति / जनजाति दोनों के लिए यह मानक 34% रखा गया है। महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को थोड़ी छूट दी गई है और उनके लिए न्यूनतम अर्हता अंक 32% निर्धारित हैं।