MP High Court Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप 4 के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को mphc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई, 2025 दोपहर 12 बजे से चालू होगी और 28 मई 2025 दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
इसके साथ ही परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 28 मई 2025 तक किया जा सकता है। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन में सुधार करना हो, तो वह 1 जून 2025 तक अपनी जानकारी में बदलाव कर सकता है। परीक्षा तिथि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य यूआर / अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि शुल्क सही तरीके से भुगतान किया जाए।